Wednesday, December 12, 2012

इजाजत



      मेरी यह पोस्ट १२/१२/१२ स्पेशल पोस्ट है | आज इस विशिष्ट समय पर इजाजत मांगने की इच्छा हुई तो मांग ले रहा हूँ ..............   


















तुम दो  इजाजत तो कुछ आज कह दूँ
दिल की जुबाँ से बयां  कुछ  मै कर दूँ
ये चाहत  समेटी  न अब  जा  रही है
करो हाँ , मोहब्बत  का इजहार कर  दूँ

नयनों  में  मेरे   बसी   तेरी   सूरत
तू  भी  बसा  तो  नयन  बंद  कर दू   
ये नयना भी  चाहे  इजाजत  ही  तेरी  
मिले  तो , मोहब्बत का इजहार कर दूँ

मेरे  दिल ने तेरे  ही  संग  प्रीति जोड़ी

जो तुम जोड़ दो तो जमाने से  कह  दूँ
जुड़े प्रीति तेरी  तो  मै  इस  जहाँ  से
अपनी , मोहब्बत  का  इजहार  कर दूँ